Pages

Showing posts with label कोशिश कविता. Show all posts
Showing posts with label कोशिश कविता. Show all posts

Saturday, March 26, 2016

कोशिशें जारी रखो कुछ कर गुजरने की.

कोशिश करो ,हल निकलेगा
आज नही तो,कल निकलेगा !

अर्जुन के तीर सा निशाना साधो,
जमीन से भी जल निकलेगा !

मेहनत करो ,पौधों को पानी दो,
बंजर जमीन से भी फल निकलेगा !

ताकत जुटाऔ,हिम्मत को आग दो,
फौलाद का भी बल निकलेगा !

जिंदा रखो दिल मे उम्मीदों को,
समंदर से भी गंगाजल निकलेगा !

कोशिशें जारी रखो कुछ कर गुजरने की ,
जो है,आज थमा थमा सा,वो भी कल चल निकलेगा ॥

Tuesday, March 15, 2016

मुश्किल नहीं है कुछ दुनिया में

मुश्किल नहीं है कुछ दुनिया में,
  तू जरा हिम्मत तो कर।
    ख्वाब बदलेंगे हकीकत में,
       तू ज़रा कोशिश तो कर॥
   
आंधियाँ सदा चलती नहीं,
   मुश्किलें सदा रहती नहीं।
      मिलेगी तुझे मंजिल तेरी,
         बस तू ज़रा कोशिश तो कर॥

राह संघर्ष की जो चलता है,
  वो ही संसार को बदलता है ।
     जिसने रातों से जंग जीती है,
        सूर्य बनकर वही निकलता है ।

Wednesday, October 21, 2015

कोशिश कर, हल निकलेगा.

कोशिश कर, हल निकलेगा
आज नही तो, कल निकलेगा।

अर्जुन के तीर सा निशाना साध,
जमीन से भी जल निकलेगा ।

मेहनत कर, पौधो को पानी दे,
बंजर जमीन से भी फल निकलेगा ।

ताकत जुटा, हिम्मत को आग दे,
फौलाद का भी बल निकलेगा ।

जिन्दा रख, दिल में उम्मीदों को,
समन्दर से भी गंगाजल निकलेगा ।

कोशिशें जारी रख कुछ कर गुजरने की,
जो है आज थमा-थमा सा, वो चल निकलेगा ।

जानी नरेन.